भोजपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:छड़-सीमेंट लाने बाजार जा रहा था, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा

भोजपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:छड़-सीमेंट लाने बाजार जा रहा था, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा

भोजपुर में बुधवार देर शाम तेज रफ्टार ट्रैक्टर ने एक युवक को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पहचान अंधारी गांव निवासी राजू चौधरी के पुत्र राहुल चौधरी(20) के रूप में हुई है। प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना के चौरी थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा योगेंद्र चौधरी ने बताया कि राहुल के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। छड़ और सीमेंट लाने पैदल बाजार जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ओडिशा में काम करता था। करीब एक महीना पहले ही गांव आया था। घर की जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी। मां-भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल राहुल चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां निर्मला देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर के निर्माण के लिए राहुल बाजार निकला था, उसी घर में अब मातम पसरा है। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली। परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया। भोजपुर में बुधवार देर शाम तेज रफ्टार ट्रैक्टर ने एक युवक को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पहचान अंधारी गांव निवासी राजू चौधरी के पुत्र राहुल चौधरी(20) के रूप में हुई है। प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना के चौरी थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा योगेंद्र चौधरी ने बताया कि राहुल के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। छड़ और सीमेंट लाने पैदल बाजार जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ओडिशा में काम करता था। करीब एक महीना पहले ही गांव आया था। घर की जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी। मां-भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल राहुल चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां निर्मला देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर के निर्माण के लिए राहुल बाजार निकला था, उसी घर में अब मातम पसरा है। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली। परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *