गया एयरपोर्ट पर 110 ग्राम का संदिग्ध गोल्ड बिस्कुट मिला, कोलकाता में यात्री हिरासत में, पड़ताल शुरू गयाजी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान सीआईएसएफ ने एक यात्री के हैंडबैग से करीब 110 ग्राम वजन का सोने जैसा संदिग्ध बिस्कुट बरामद किया। यात्री दिल्ली से गयाजी होते हुए इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता जा रहा था। एक्स-रे स्क्रीनिंग में बैग के अंदर संदिग्ध धातु दिखाई देने के बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने उसकी जांच की। यात्री बरामद धातु से जुड़े वैध दस्तावेज सुरक्षा अधिकारी को मौके पर नहीं दिखा सका। इसके बाद सीआईएसफ ने आयकर विभाग को सूचना दी। कोलकाता पहुंचने पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने यात्री को हिरासत में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू की। एक्स-रे में दिखी संदिग्ध धातु, बैग की तलाशी ली सीआईएसएफ के एयरपोर्ट के घरेलू सुरक्षा होल्ड क्षेत्र में यात्री प्री-एम्बार्केशन जांच के लिए अपना हैंडबैग लेकर पहुंचा था। बैगेज की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात जवान को बैग के भीतर धातु की एक असामान्य वस्तु दिखाई दी। इसके बाद बैग को अलग कर उसकी जांच की गई। जांच के दौरान बिस्कुट के आकार की सुनहरे रंग की धातु मिली। इसका वजन करीब 110 ग्राम बताया गया है। सुरक्षा कर्मियों ने पहली नजर में इसके सोना होने का संदेह जताया। हालांकि बरामद धातु सोना ही है या कोई दूसरा मेटल। इसकी आधिकारिक पुष्टि देर रात तक नहीं की जा सकी थी। सभी अफसर जांच के बाद ही सोना होने की पुष्टि किए जाने का हवाला दे रहे थे। दस्तावेज नहीं दिखा सका यात्री यात्री से जब बरामद धातु के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए CISF के क्राइम इंटेलिजेंस विंग ने गयाजी और पटना स्थित आयकर विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। साथ ही कोलकाता स्थित CISF इकाई को भी मामले से अवगत कराया गया। इस बीच इस बीच यात्री को कोलकाता के लिए जाने दिया गया। इसके बाद कोलकाता में आयकर विभाग के अधिकारियों ने यात्री को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू की। मध्य प्रदेश का रहने वाला है यात्री जानकारी के मुताबिक संबंधित यात्री मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह दिल्ली से गयाजी होते हुए इंडिगो की नियमित घरेलू उड़ान से कोलकाता जा रहा था। यात्री अकेले सफर कर रहा था। फिलहाल मामले में जांच एजेंसियां बरामद धातु से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। गया एयरपोर्ट पर 110 ग्राम का संदिग्ध गोल्ड बिस्कुट मिला, कोलकाता में यात्री हिरासत में, पड़ताल शुरू गयाजी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान सीआईएसएफ ने एक यात्री के हैंडबैग से करीब 110 ग्राम वजन का सोने जैसा संदिग्ध बिस्कुट बरामद किया। यात्री दिल्ली से गयाजी होते हुए इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता जा रहा था। एक्स-रे स्क्रीनिंग में बैग के अंदर संदिग्ध धातु दिखाई देने के बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने उसकी जांच की। यात्री बरामद धातु से जुड़े वैध दस्तावेज सुरक्षा अधिकारी को मौके पर नहीं दिखा सका। इसके बाद सीआईएसफ ने आयकर विभाग को सूचना दी। कोलकाता पहुंचने पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने यात्री को हिरासत में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू की। एक्स-रे में दिखी संदिग्ध धातु, बैग की तलाशी ली सीआईएसएफ के एयरपोर्ट के घरेलू सुरक्षा होल्ड क्षेत्र में यात्री प्री-एम्बार्केशन जांच के लिए अपना हैंडबैग लेकर पहुंचा था। बैगेज की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात जवान को बैग के भीतर धातु की एक असामान्य वस्तु दिखाई दी। इसके बाद बैग को अलग कर उसकी जांच की गई। जांच के दौरान बिस्कुट के आकार की सुनहरे रंग की धातु मिली। इसका वजन करीब 110 ग्राम बताया गया है। सुरक्षा कर्मियों ने पहली नजर में इसके सोना होने का संदेह जताया। हालांकि बरामद धातु सोना ही है या कोई दूसरा मेटल। इसकी आधिकारिक पुष्टि देर रात तक नहीं की जा सकी थी। सभी अफसर जांच के बाद ही सोना होने की पुष्टि किए जाने का हवाला दे रहे थे। दस्तावेज नहीं दिखा सका यात्री यात्री से जब बरामद धातु के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए CISF के क्राइम इंटेलिजेंस विंग ने गयाजी और पटना स्थित आयकर विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। साथ ही कोलकाता स्थित CISF इकाई को भी मामले से अवगत कराया गया। इस बीच इस बीच यात्री को कोलकाता के लिए जाने दिया गया। इसके बाद कोलकाता में आयकर विभाग के अधिकारियों ने यात्री को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू की। मध्य प्रदेश का रहने वाला है यात्री जानकारी के मुताबिक संबंधित यात्री मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह दिल्ली से गयाजी होते हुए इंडिगो की नियमित घरेलू उड़ान से कोलकाता जा रहा था। यात्री अकेले सफर कर रहा था। फिलहाल मामले में जांच एजेंसियां बरामद धातु से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

