ट्रेनी आईपीएस नितिन चौधरी के हाथ सीओ सिटी की कमान

ट्रेनी आईपीएस नितिन चौधरी के हाथ सीओ सिटी की कमान

श्रीगंगानगर| सीओ सिटी पुलिस की कमान फिर से ट्रेनी आईपीएस के हाथों में सौंपी गई है। आईपीएस नितिन चौधरी को जिला मुख्यालय की सबसे महत्वपूर्ण पोस्ट पर नियुक्त किया गया है। वे यहां अगले 180 वर्किंग डे सेवाएं देंगे। आईपीएस चौधरी अलवर जिले के मूल निवासी हैं और बीटेक किए हुए हैं। वर्ष 2022 की यूपीएससी फाइनल में उनकी एआईआर 451 वीं रैंक थी। उनको होम स्टेट कॉडर आवंटित हुआ है। इससे पहले ट्रेनी आईपीएस विशाल जांगिड़ श्रीगंगानगर में सीओ सिटी पद पर अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक रहे। उससे पहले हनुमानगढ़ में पदस्थापित एसपी बी आदित्य सीओ सिटी रहकर सेवाएं दे चुके। हाल ही में इसी पद से आरपीएस विष्णु खत्री को प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया गया था। तब से इस पद का प्रभार आरपीएस साइबर थाना प्रभारी आनंद गिल के पास था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *