क्रीड़ा परिषद की पहल, ‘खेल मित्र पोर्टल’ पर अब पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य

क्रीड़ा परिषद की पहल, ‘खेल मित्र पोर्टल’ पर अब पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य

श्रीगंगानगर। राजस्थान में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने ‘खेल मित्र पोर्टल’ की शुरुआत की है। जिला खेल अधिकारी हरजिन्दर सिंह ने बताया कि इस नई पहल के तहत प्रदेश भर के खेल प्रशिक्षकों (कोच) को क्रीड़ा परिषद के साथ जोड़ा जाएगा, जो राज्य में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में परिषद के साथ पूर्णकालिक कोच या अल्पकालीन (पार्ट-टाइम) कोच के रूप में सेवा देने के इच्छुक सभी खेल प्रशिक्षकों के लिए ‘खेल मित्र पोर्टल’ पर पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। इच्छुक प्रशिक्षक आधिकारिक वेबसाइट https://khelmitra.ra jasthan.gov.in/ पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। क्रीड़ा परिषद ने कोचों को सलाह दी है कि वे आवेदन करते समय अपनी खेल योग्यताओं, अनुभव और व्यक्तिगत जानकारी को पूरी तरह सही और सटीक भरें। इस पोर्टल के माध्यम से राज्यभर के योग्य खेल कोचों का एक केंद्रीय डेटाबेस तैयार किया जाएगा। भविष्य में आवश्यकता या उपयुक्त अवसर मिलने पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को साक्षात्कार या आगे के मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि परिषद ने स्पष्ट किया है कि केवल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने मात्र से रोजगार या नियुक्ति का दावा नहीं किया जा सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *