बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में बदुआ जलाशय की पश्चिमी मुख्य नहर में बुधवार शाम शव के दो छोटे सड़े-गले टुकड़े मिले। बघोनियां और छगरचारा गांव के बीच नहर पुल के पास मिले अवशेष मानव के हैं या जानवर के, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बदुआ जलाशय की नहर बंद होने के कारण उसमें पानी का स्तर काफी कम हो गया है। बुधवार की शाम कुछ स्थानीय लोग नहर में मछली पकड़ने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पुल के पास पानी और सूखी नहर में उन्हें संदिग्ध शव के अवशेष दिखाई दिए। अवशेष देखते ही लोग भयभीत हो गए और मछली पकड़ना छोड़कर वहां से चले गए। देखते ही देखते यह खबर आसपास के गांवों में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर बेलहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। तलाशी के दौरान नहर से दो छोटे सड़े-गले टुकड़े बरामद किए गए। हाथ का हिस्सा होने की आशंका स्थानीय स्तर पर इन्हें हाथ का हिस्सा होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मामले की जांच-पड़ताल कर रही पुलिस इस संबंध में बेलहर थानाध्यक्ष विजयेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बरामद अवशेष मानव के हैं या किसी जानवर के, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुटी है। बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में बदुआ जलाशय की पश्चिमी मुख्य नहर में बुधवार शाम शव के दो छोटे सड़े-गले टुकड़े मिले। बघोनियां और छगरचारा गांव के बीच नहर पुल के पास मिले अवशेष मानव के हैं या जानवर के, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बदुआ जलाशय की नहर बंद होने के कारण उसमें पानी का स्तर काफी कम हो गया है। बुधवार की शाम कुछ स्थानीय लोग नहर में मछली पकड़ने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पुल के पास पानी और सूखी नहर में उन्हें संदिग्ध शव के अवशेष दिखाई दिए। अवशेष देखते ही लोग भयभीत हो गए और मछली पकड़ना छोड़कर वहां से चले गए। देखते ही देखते यह खबर आसपास के गांवों में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर बेलहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। तलाशी के दौरान नहर से दो छोटे सड़े-गले टुकड़े बरामद किए गए। हाथ का हिस्सा होने की आशंका स्थानीय स्तर पर इन्हें हाथ का हिस्सा होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मामले की जांच-पड़ताल कर रही पुलिस इस संबंध में बेलहर थानाध्यक्ष विजयेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बरामद अवशेष मानव के हैं या किसी जानवर के, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुटी है।

