लखनऊ स्नातक MLC सीट पर सपा की कांति सिंह जीतीं:भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह को 17,127 वोटों से हराया

लखनऊ स्नातक MLC सीट पर सपा की कांति सिंह जीतीं:भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह को 17,127 वोटों से हराया

लखनऊ खंड स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने जीत दर्ज की है। नौवें और अंतिम चरण की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित नतीजों में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को 17,127 वोटों से हराया। कांति सिंह को कुल 56,905 वोट मिले, जबकि अवनीश कुमार सिंह को 39,778 मत प्राप्त हुए। हरदोई की रहने वाली हैं कांति सिंह कांति सिंह मूल रूप से हरदोई की रहने वाली हैं। उनके पति डॉ. एसपी सिंह प्रतापगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जनसंपर्क किया था। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई कांति सिंह की जीत के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। पूर्व सांसद उषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराज सिंह पम्मू, सपा नेता अखिलेश पाठक, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, अमित बाजपेई और राम ज्ञान गुप्ता समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *