अवैध हथियारों के साथ युवक ने फोटो-वीडियो शेयर किए:मेरठ में ऑनलाइन हथियार सप्लाई का दावा, पुलिस जांच में जुटी

अवैध हथियारों के साथ युवक ने फोटो-वीडियो शेयर किए:मेरठ में ऑनलाइन हथियार सप्लाई का दावा, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ के किठौर कस्बे में कुछ युवकों पर अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर उनके फोटो-वीडियो साझा करने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि हथियारों की तस्वीरें भेजकर दूर-दराज के इलाकों तक उनकी सप्लाई भी की जाती है। किठौर निवासी गुलफाम ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की। शिकायत में कासिम, बिलाल और शाहबाज के नाम शामिल हैं। गुलफाम ने आरोप लगाया कि पहले थाना पुलिस से शिकायत करने पर उस पर जानलेवा हमला किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचीं महिलाओं के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरें डालने का आरोप गुलफाम के मुताबिक, किठौर निवासी कासिम पुत्र मुस्ताक, बिलाल और शाहबाज पुत्र मुनकाद कथित तौर पर अवैध तमंचे रखते हैं। आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो और वीडियो साझा करते हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि हथियारों की तस्वीरें भेजकर दूर-दराज के क्षेत्रों में उनकी सप्लाई भी की जाती है। गुलफाम ने वायरल फोटो और वीडियो की जांच कराने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने पर हमले का आरोप गुलफाम का आरोप है कि उसने पहले इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी। इससे नाराज होकर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। घटना के बाद गुलफाम ने अधिकारियों से शिकायत कर सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत में अवैध हथियार रखने, उनकी कथित सप्लाई करने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस शिकायत और वायरल फोटो-वीडियो की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *