परिषदीय स्कूलों में कचरा निस्तारण का विशेष अभियान चला:बच्चों को ई-कचरा प्रबंधन और 4 बिन प्रणाली की जानकारी दी गई

परिषदीय स्कूलों में कचरा निस्तारण का विशेष अभियान चला:बच्चों को ई-कचरा प्रबंधन और 4 बिन प्रणाली की जानकारी दी गई

बुधवार सुबह दस बजे परिषदीय स्कूलों में कचरा निस्तारण का विशेष अभियान चला। इसके तहत, बच्चों को ई-कचरा प्रबंधन और 4 बिन प्रणाली की जानकारी दी गई। यह अभियान भाग्यनगर ब्लाक के स्कूलों में हुआ। बुधवार को भाग्यनगर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बढुआ और तैयबपुर में शिक्षकों ने बच्चों को कचरा निस्तारण सिखाया। इको क्लब ने 4 बिन कचरा प्रणाली समझाई। प्राथमिक विद्यालय बढुआ के प्रधानाध्यापक मुहीत सिद्दीकी ने बताया, हरे डस्टबिन में जैविक, नीले में सूखा और रीसाइकल होने वाला कचरा डालें। लाल डस्टबिन मेडिकल वेस्ट या सैनिटरी पैड जैसे संक्रमित कचरे के लिए है। खराब मोबाइल, बैटरी, तार, हेडफोन, स्पीकर जैसे ई-कचरे के लिए काला डस्टबिन बताया गया। इससे कचरा निस्तारण आसान होगा और पर्यावरण बचेगा। प्रार्थना सभा में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। बच्चों व अभिभावकों को पोस्टर-बैनर से भी जागरूक किया गया। तैयबपुर में प्रधानाध्यापक मुर्शिद ने गतिविधियां कराईं, जिसमें शिक्षिका ज्योति दीक्षित, तबस्सुम और मनोज कुमारी मौजूद थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *