रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में मिला युवक का शव:अलीगढ़ का रहने वाला था मृतक, दोस्त भी साथ था, जीआरपी कर रही जांच

रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में मिला युवक का शव:अलीगढ़ का रहने वाला था मृतक, दोस्त भी साथ था, जीआरपी कर रही जांच

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान अलीगढ़ के डोरी नगर निवासी 30 वर्षीय सीटू पुत्र नन्नूमल के रूप में हुई है। उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। आज बुधवार की सुबह 9:00 के लगभग मृतक के परिवार के लोग यहां पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान की। यह युवक नशे का आदी था। वह नशे के कैप्सूल भी खाता था। सीटू के दोस्त ने ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) को इसकी सूचना दी। सीटू का यह दोस्त भी डोरी नगर का ही रहने वाला है। दोनों पिछले कई दिन से अपने घर से गायब थे जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार को जानकारी दी। परिवार के लोग हाथरस पहुंच गए। आज सुबह परिवार के लोग हाथरस पहुंच गए। परिवार ने बताया कि सीटू नशे का आदी था और कैप्सूल लेता था। उसका दोस्त भी नशेबाज था। दोनों कई दिन से घर से गायब थे। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। सीटू अविवाहित था। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *