मैनपुरी दीवानी न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन सेशन कोर्ट की बिल्डिंग में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। तीसरी मंजिल पर लेंटर के लिए सरिया बिछाते समय एक मजदूर का पैर फिसल गया। वह तीन मंजिल नीचे पक्के फर्श पर बने पोर्च में आकर गिरा। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद साथी मजदूर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में सेशन कोर्ट की नई बिल्डिंग पर निर्माण कार्य चल रहा था। चौथी मंजिल पर लेंटर डालने के लिए सरिया बिछाई जा रही थी। मजदूर सरिया लगाने का काम इसी दौरान कन्नौज निवासी मजदूर राधेश्याम सरिया लगाने का काम कर रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे जा गिरे। तीन मंजिल नीचे पक्के फर्श पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथी मजदूरों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। दीवानी परिसर में सेशन कोर्ट की नई बिल्डिंग का निर्माण गुरुग्राम की कॉमेट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करा रही है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम उपलब्ध नहीं हादसे के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि इतनी ऊंचाई पर काम कराने के बावजूद मजदूरों को सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम उपलब्ध नहीं कराए गए थे। घायल मजदूर की हालत गंभीर मजदूरों के पास हेलमेट नहीं थे और न ही गिरने से बचाव के लिए कोई सपोर्ट सिस्टम लगाया गया था। लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते ये हादसा हुआ। घायल मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

