हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, 3 की मौत:गाजियाबाद के युवक हापुड़ में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, 3 की मौत:गाजियाबाद के युवक हापुड़ में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

हापुड़ में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों की बाइक हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से पीछे से टकरा गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की सीएचसी हापुड़ में मौत हो गई। तीनों गाजियाबाद के नंदग्राम के रहने वाले थे और गढ़ गंगा में अपने मकान मालिक के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-9 पर शाहपुर जट गांव के पास का है। टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक टीवीएस राइडर बाइक (यूपी-14 एफक्यू-5711) पर सवार होकर हापुड़ से गढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शाहपुर जट गांव के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़ी राजस्थान नंबर की पिकअप (आरजे-23 जीसी-4901) से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हापुड़ में दम तोड़ दिया। गाजियाबाद के नंदग्राम के रहने वाले थे मृतक मृतकों की पहचान गोविंद (35), रवि (37) और ब्रजेश (45) के रूप में हुई है। तीनों गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के निवासी थे। वे गढ़ गंगा में अपने मकान मालिक के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी पिकअप में बाइक पीछे से टकरा गई, जिससे तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *