मानसा में युवक की मौत पर हंगामा:परिवार ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, बोले-नशे की ओवरडोज से तोड़ा दम

मानसा में युवक की मौत पर हंगामा:परिवार ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, बोले-नशे की ओवरडोज से तोड़ा दम

पंजाब के मानसा जिले के गांव भम्मे कलां में 35 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने सरसा-मानसा रोड पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक की पहचान दलजीत सिंह के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। परिवार ने नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब तक नशा तस्करों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 2 बच्चों का पिता था दलजीत मृतक के परिजनों के अनुसार, दलजीत सिंह शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे हैं। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। परिवार ने बताया कि दलजीत पिछले कुछ समय से नशे का आदी हो गया था। मंगलवार सुबह वह मानसा गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां से नशा खरीदकर लाने के बाद उसका शव रमानंदी के पास खेतों में मिला। इसके बाद परिवार और गांव के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नशा बेचने वालों को गिरफ्तार करने की मांग मृतक की पत्नी परमजीत कौर और मां चंद्र कौर ने नशा बेचने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार नशा खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन इसके बावजूद नशे की बिक्री नहीं रुक रही है। उनके अनुसार, नशे के कारण युवाओं की जान जा रही है और परिवारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। डीएसपी बोले-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा उधर, सरदूलगढ़ के डीएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि युवक की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *