मोतिहारी में 25 लाख का अमेरिकी अखरोट जब्त:कस्टम विभाग ने यात्री बस से पकड़ा, दरभंगा से दिल्ली ले जाया जा रहा था

मोतिहारी में 25 लाख का अमेरिकी अखरोट जब्त:कस्टम विभाग ने यात्री बस से पकड़ा, दरभंगा से दिल्ली ले जाया जा रहा था

पूर्वी चंपारण में कस्टम विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरिका से आयात हुए 194 बोरी अखरोट को जब्त किया है। जब्त अखरोट की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल, कस्टम विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा से दिल्ली जाने वाली एक यात्री बस में तस्करी का सामान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कस्टम की टीम ने कोटवा के समीप दल-बल के साथ छापेमारी कर बस को रोका। 194 बोरियों में मिला अखरोट बस की तलाशी ली गई तो टीम के होश उड़ गए। यात्री बस में सवारियों की जगह 194 बोरियों में अखरोट लदा हुआ था। टीम ने तुरंत पूरे अखरोट को जब्त कर लिया। बस चालक और खलासी से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कस्टम के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जब्त किया गया अखरोट कैलिफोर्निया का है, जिसे भारत में आयात किया गया है। यह माल किसका है और इसके कागजात वैध हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह तस्करी का मामला लग रहा है, जिसमें आयात शुल्क चोरी कर माल को दिल्ली ले जाया जा रहा था। माल के मालिक का लगाया जा रहा पता उन्होंने बताया कि यात्री बस में इस तरह से भारी मात्रा में अखरोट ले जाना संदेहास्पद है। विभाग माल के मालिक का पता लगा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कस्टम विभाग की इस कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि दरभंगा से दिल्ली रूट पर अक्सर इस तरह से तस्करी का सामान यात्री बसों के जरिए ले जाया जाता है। कस्टम विभाग ने कहा है कि इस रूट पर निगरानी और बढ़ाई जाएगी। पूर्वी चंपारण में कस्टम विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरिका से आयात हुए 194 बोरी अखरोट को जब्त किया है। जब्त अखरोट की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल, कस्टम विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा से दिल्ली जाने वाली एक यात्री बस में तस्करी का सामान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कस्टम की टीम ने कोटवा के समीप दल-बल के साथ छापेमारी कर बस को रोका। 194 बोरियों में मिला अखरोट बस की तलाशी ली गई तो टीम के होश उड़ गए। यात्री बस में सवारियों की जगह 194 बोरियों में अखरोट लदा हुआ था। टीम ने तुरंत पूरे अखरोट को जब्त कर लिया। बस चालक और खलासी से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कस्टम के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जब्त किया गया अखरोट कैलिफोर्निया का है, जिसे भारत में आयात किया गया है। यह माल किसका है और इसके कागजात वैध हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह तस्करी का मामला लग रहा है, जिसमें आयात शुल्क चोरी कर माल को दिल्ली ले जाया जा रहा था। माल के मालिक का लगाया जा रहा पता उन्होंने बताया कि यात्री बस में इस तरह से भारी मात्रा में अखरोट ले जाना संदेहास्पद है। विभाग माल के मालिक का पता लगा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कस्टम विभाग की इस कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि दरभंगा से दिल्ली रूट पर अक्सर इस तरह से तस्करी का सामान यात्री बसों के जरिए ले जाया जाता है। कस्टम विभाग ने कहा है कि इस रूट पर निगरानी और बढ़ाई जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *