बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की काउंटिंग बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हो रही है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 और शिक्षक के लिए 7 टेबल लगाए गए हैं। पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज सिंह और जन सुराज के अनुज सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। शुरूआती रूझान में नीरज सिंह करीब 900 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, शिक्षक सीट से बीजेपी के नवल किशोर यादव और आरजेडी के डॉ. संजीव सिंह के बीच मुकाबला है। सेंटर के बाहर हंगामा काउंटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद सेंटर के बाहर हंगामा हुआ है। ‘वोट चोर’ के नारे लगे हैं। एक शख्स फाइल लेकर अंदर जा रहा था, इस दौरान लोगों ने हंगामा कर दिया। मतगणना रूम में सीसीटीवी नहीं होने पर पटना शिक्षक सीट के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर संजय कुमार ने धरना दिया। इसको लेकर राजद प्रत्याशी डॉ. संजीब सिंह ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी उज्जवल कांत ने धांधली के आरोप लगाए। चुनाव आयोग और प्रशासन पर उठाए सवाल जन सुराज के MLC उम्मीदवार दिव्या ज्योति ने MLC वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हम विरोध नहीं कर रहे हैं। शांति से देख रहे हैं कि अंदर क्या हो रहा है। फाइलों के पांच बंडल अंदर ले जाए जा रहे थे, जिन्हें हमारे समर्थकों ने गेट पर ही रोक दिया। हमारे विरोध के बाद, उन फाइलों को वापस ले जाया गया। दबाव में जब उन्हें खोला गया, तो उनमें ‘ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र’ के लिए ‘फॉर्म 16’ थे। जब वोटों की गिनती के दौरान अंदर ही ‘फॉर्म 16’ का मिलान किया जाना है, तो बाहर से एक अतिरिक्त कॉपी अंदर क्यों ले जाई जा रही थी? इससे चुनाव आयोग और प्रशासन पर सवाल खड़े होते हैं। अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारी वहीं, रिजल्ट से पहले अनंत सिंह के आवास पर जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की जीत के जश्न की तैयारी है। करीब 1 लाख रसगुल्ले तैयार किए गए हैं। समर्थकों ने दावा किया कि नीरज कुमार की जमानत जब्त हो जाएगी। आवास पर समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। समर्थक घोड़ा और ऊंट लेकर पहुंचे जीत की घोषणा से पहले समर्थक काउंटिंग सेंटर के बाहर ऊंट और घोड़े लेकर पहुंचे हैं। काउंटिंग सेंटर के बाहर मौजूद जनसुराज और जेडीयू के समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि फाइनल काउंटिंग के बाद ही स्पष्ट होगा की जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की काउंटिंग बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हो रही है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 और शिक्षक के लिए 7 टेबल लगाए गए हैं। पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज सिंह और जन सुराज के अनुज सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। शुरूआती रूझान में नीरज सिंह करीब 900 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, शिक्षक सीट से बीजेपी के नवल किशोर यादव और आरजेडी के डॉ. संजीव सिंह के बीच मुकाबला है। सेंटर के बाहर हंगामा काउंटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद सेंटर के बाहर हंगामा हुआ है। ‘वोट चोर’ के नारे लगे हैं। एक शख्स फाइल लेकर अंदर जा रहा था, इस दौरान लोगों ने हंगामा कर दिया। मतगणना रूम में सीसीटीवी नहीं होने पर पटना शिक्षक सीट के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर संजय कुमार ने धरना दिया। इसको लेकर राजद प्रत्याशी डॉ. संजीब सिंह ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी उज्जवल कांत ने धांधली के आरोप लगाए। चुनाव आयोग और प्रशासन पर उठाए सवाल जन सुराज के MLC उम्मीदवार दिव्या ज्योति ने MLC वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हम विरोध नहीं कर रहे हैं। शांति से देख रहे हैं कि अंदर क्या हो रहा है। फाइलों के पांच बंडल अंदर ले जाए जा रहे थे, जिन्हें हमारे समर्थकों ने गेट पर ही रोक दिया। हमारे विरोध के बाद, उन फाइलों को वापस ले जाया गया। दबाव में जब उन्हें खोला गया, तो उनमें ‘ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र’ के लिए ‘फॉर्म 16’ थे। जब वोटों की गिनती के दौरान अंदर ही ‘फॉर्म 16’ का मिलान किया जाना है, तो बाहर से एक अतिरिक्त कॉपी अंदर क्यों ले जाई जा रही थी? इससे चुनाव आयोग और प्रशासन पर सवाल खड़े होते हैं। अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारी वहीं, रिजल्ट से पहले अनंत सिंह के आवास पर जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की जीत के जश्न की तैयारी है। करीब 1 लाख रसगुल्ले तैयार किए गए हैं। समर्थकों ने दावा किया कि नीरज कुमार की जमानत जब्त हो जाएगी। आवास पर समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। समर्थक घोड़ा और ऊंट लेकर पहुंचे जीत की घोषणा से पहले समर्थक काउंटिंग सेंटर के बाहर ऊंट और घोड़े लेकर पहुंचे हैं। काउंटिंग सेंटर के बाहर मौजूद जनसुराज और जेडीयू के समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि फाइनल काउंटिंग के बाद ही स्पष्ट होगा की जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा।

