लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब के गेट पर फायरिंग:जगराओं के गगड़ा गांव में अज्ञात लोगों ने फेंकी चिट्ठी, बाबा अमरजीत सिंह को जान से मारने की धमकी

लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब के गेट पर फायरिंग:जगराओं के गगड़ा गांव में अज्ञात लोगों ने फेंकी चिट्ठी, बाबा अमरजीत सिंह को जान से मारने की धमकी

लुधियाना में जगराओं के गांव गगड़ा में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब गांव में स्थित गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर देर रात अज्ञात लोगों द्वारा दो फायर करने और धमकी भरी चिट्ठी फेंकने का मामला सामने आया है। बदमाशो द्वारा फेंकी गई चिट्ठी में गुरुद्वारा साहिब के मुखी बाबा अमरजीत सिंह और अकाली दल बादल के वर्कर गुरिंदर सिंह रूमी को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कही गई है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। वही मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लुधियाना देहात की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी वही पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *