नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की पैरोल को बढ़ाने से इनकार कर दिया है, साथ ही आसाराम को निर्देश दिए हैं कि वह शाम 5 बजे तक जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर करें। दरसअल, आसाराम 20 दिन की मेडिकल पैरोल पर बाहर था। जिसे बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए आसाराम की पैरोल को मेडिकल आधार पर बढ़ाने से इनकार कर दिया। उज्जैन के हॉस्पिटल में भर्ती उनके वकील का कहना था कि अभी आसाराम का इलाज जारी है। वह उज्जैन के एक हॉस्पिटल में भर्ती है। ऐसे में 20 दिन के पैरोल को बढ़ाया जाए। आज खत्म हो रही पैरोल बता दें कि को 6 अक्टूबर 2026 को 20 दिन की पैरोल दी गई थी। जो 27 अक्टूबर हो रही थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में उनकी ओर से यह याचिका दायर की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल उन्हें किसी तरह की राहत नहीं मिली है। ये भी पढ़ें आसाराम को 20 दिन की पैरोल पर रिहाई के आदेश:हाईकोर्ट ने कहा- दूसरे राज्य की सजा राजस्थान की पैरोल में बाधा नहीं

