जमीन विवाद में महिला ने खुद को लगाई आग:गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, बचाने की कोशिश में एक युवक भी झुलसने से बचा

जमीन विवाद में महिला ने खुद को लगाई आग:गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, बचाने की कोशिश में एक युवक भी झुलसने से बचा

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में जमीन विवाद के बाद एक महिला ने खुद को आग लगा ली। सोमवार रात करीब 8 बजे हुई घटना में गुड्डी बाई (45) गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जमीन विवाद के बाद उठाया कदम जानकारी के मुताबिक, गुड्डी बाई पत्नी किसना बंजारा का परिवार में ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात करीब 8 बजे इस मुद्दे पर फिर विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग उसे बचाने दौड़े। लोगों ने कपड़ा डालकर बुझाई आग महिला को आग की लपटों में घिरा देखकर दो लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान एक व्यक्ति भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। एक अन्य व्यक्ति कपड़ा लेकर पहुंचा और महिला के कपड़ों में लगी आग बुझाई। तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग महिला को ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *