New Zealand vs India 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से ठीक पहले निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेलिंगटन में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडिया अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि वहां काफी तेज हवा चल रही है। प्लेयर्स के की कैप भी हवा में रुक नहीं पा रही है। हवा के चलते खिलाड़ी भाग भी नहीं पा रहे हैं और प्रैक्टिस करने में भी काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है।
तेज हवा के चलते बदल सकता है मौसम का पूर्वानुमान
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में सिर्फ तेज हवा ही दोनों टीमों के प्लान को पटरी से उतारने का खतरा नहीं है। बारिश भी थोड़ी रुकावट डाल सकती है। एक्यूवेदर के मुताबिक मंगलवार को वेलिंगटन में बारिश की 87 प्रतिशत संभावना है। आज वेलिंगटन में कुल 3 घंटे बारिश होने के आसार हैं और आसमाने में बादल लगभग 56 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
सुबह बारिश की संभावना सबसे ज्यादा 87 प्रतिशत है। हालांकि, दोपहर में यह घटकर सिर्फ 3 प्रतिशत रह जाएगी। शाम को बारिश की संभावना और कम होकर सिर्फ 1 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान है। लेकिन, शहर में तेज हवाएं चल रही हैं, इसलिए दिन चढ़ने के साथ मौसम का अनुमान बदल सकता है।
वेलिंगटन में हवा का खतरा
खिलाड़ियों के मैदान पर कदम रखते ही हवा किसी भी दिशा में बह सकती है, जिससे तीन तरफ से खुला बेसिन रिजर्व ग्राउंड अपनी जगह पर अनोखा बन जाता है। लेकिन, भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल के पास टेस्ट स्पेशलिस्ट के लिए एक प्रो टिप है। उनकी सलाह है कि तेज हवा का सामना करने के लिए एक तेज पंखे के पास खड़े रहें, जो पुराने समय से मेहमान टीमों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है।
मोर्कल ने बताया कि हमने वेलिंगटन के बारे में बात की है, खासकर टूर शुरू होने से पहले। मैंने कल रात कुछ लड़कों से बात की और उन्होंने पूछा कि हालात कैसे हैं। मैंने कहा कि पक्का करें कि आपके घर पर एक बहुत तेज पंखा हो। जब आप पंखे के पास जाएंगे, तो वह आपकी तैयारी होगी।



