पश्चिम चंपारण में सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र में बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान मझरिया पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी बुद्धलाल साहनी के बेटे सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि बाइक की टक्कर एक महिला से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना के सब-इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बेतिया के जीएमसीएच भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। पश्चिम चंपारण में सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र में बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान मझरिया पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी बुद्धलाल साहनी के बेटे सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि बाइक की टक्कर एक महिला से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना के सब-इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बेतिया के जीएमसीएच भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

