भास्कर न्यूज | जालंधर श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग के सेवादारों की ओर से निकाली जा रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला में पांचवी प्रभात फेरी राजीव के निवास स्थान फ्रेंड्स कॉलोनी से निकाली गई। संकीर्तन का शुभारंभ पुजारी दीनार्ति हर दास प्रभु, केवल कृष्ण, रेवती रमन गुप्ता, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, मनोज कौशल, सुरेश कुमार, चैतन्य सग्गड़, कृष्ण गोपाल, मुकुंद सग्गड़ और ललित अग्रवाल द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व द्वारा किया गया। केवल कृष्ण ने श्री चैतन्य शिक्षाष्टक के पहले श्लोक की व्याख्या करते हुए बताया कि सभी पवित्र नामों में कृष्ण नाम सर्वोच्च है। सभी मुक्त पुरुष और शुद्ध भक्त कृष्ण का भजन करते है। वे सभी अवतारों के मुकुटमणि है। भगवान श्री कृष्ण का नाम संकीर्तन करने से तमाम प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। भगवान के एक नाम में जितने पाप नष्ट करने की शक्ति है, मनुष्य जीवन भर में उतने पाप नहीं कर सकता । इसीलिए सभी को हरे कृष्ण महामंत्र उच्च स्वर से बोलना चाहिए। प्रभात फेरी में व हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन में सभी भाव विभोर होकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी में शामिल भक्तगण ब्रज जन मन सुखकारी- राधे श्याम श्याम श्याम, वृंदावन धाम अपार रटे जा राधे राधे एवं हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन करते देख कर फ्रेंड्स कॉलोनी और रेड्डिसन एन्क्लेव के निवासी मंत्रमुग्ध हो गए। मार्ग में राजन गुप्ता, उर्मिला, पुरुषोत्तम, जैन परिवार, प्रवेश गुप्ता, रिम्मी गुप्ता, पियूष चोपड़ा, रुचिका शर्मा और अन्य मोहल्ला निवासियों ने पुष्पवर्षा करते हुए प्रभात फेरी में शामिल भक्तों का स्वागत किया। यहां अजीत, सत्यव्रत गुप्ता, राजीव ढींगरा, विजय, कपिल शर्मा, कर्ण शर्मा, अजय अग्रवाल, विकास ठुकराल, पवन शारदा, राजेंद्र लूथरा, चेतन दास, करतार सिंह, मानव गुप्ता, ओम भंडारी, ललित अरोड़ा, दीपक बंसल, जतिन बंसल, हेमंत थापर, डॉ. मनीष अग्रवाल उपस्थित थे।

