रेलवे में स्टेशन मास्टर के 15 पद बढ़े, अब 1265 पद

रेलवे में स्टेशन मास्टर के 15 पद बढ़े, अब 1265 पद

अजमेर| रेलवे में स्टेशन मास्टर भर्ती के पदों की संख्या 15 बढ़ाकर 1265 कर दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार देर रात से शुरू हो गए। आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है। आरआरबी मुंबई में सबसे ज्यादा 177 पद हैं, जबकि आरआरबी अजमेर के हिस्से में 61 पद आए हैं। मालदा में सबसे कम 4 और मुजफ्फरपुर में 14 पद हैं। आरआरबी ने एक दिन पहले 1250 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। अब पदों की संख्या बढ़ाकर 1265 कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *