समकालीन अभियान में उपमुखिया समेत 11 गिरफ्तार

समकालीन अभियान में उपमुखिया समेत 11 गिरफ्तार

बीकोठी | रघुवंश नगर थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाकर गौरीपुर पंचायत के उपमुखिया सुधीर शर्मा समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। वरीय पुलिस अधीक्षक और धमदाहा डीएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि वारंटियों में महिखंड बद्दोटोला के रतन मंडल और सिलचर मंडल, ओरलाहा के संजय कुमार सिंह तथा बेलापेमू दरगाहा टोला के उपमुखिया सुधीर शर्मा शामिल हैं। बेलापेमू गांव से तेतर ऋषिदेव और नुनूलाल ऋषिदेव को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं, शराब सेवन के आरोप में लक्ष्मीपुर भुजंगी टोला के सखीचंद मंडल, लक्ष्मीपुर कंचन टोला के नवीन मंडल, विद्यापुरी के कुंदन कुमार, ओरलाहा के विक्टर पासवान और रूपौली मैनी ध्रुव टोला के सुभाष पासवान को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बीकोठी | रघुवंश नगर थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाकर गौरीपुर पंचायत के उपमुखिया सुधीर शर्मा समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। वरीय पुलिस अधीक्षक और धमदाहा डीएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि वारंटियों में महिखंड बद्दोटोला के रतन मंडल और सिलचर मंडल, ओरलाहा के संजय कुमार सिंह तथा बेलापेमू दरगाहा टोला के उपमुखिया सुधीर शर्मा शामिल हैं। बेलापेमू गांव से तेतर ऋषिदेव और नुनूलाल ऋषिदेव को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं, शराब सेवन के आरोप में लक्ष्मीपुर भुजंगी टोला के सखीचंद मंडल, लक्ष्मीपुर कंचन टोला के नवीन मंडल, विद्यापुरी के कुंदन कुमार, ओरलाहा के विक्टर पासवान और रूपौली मैनी ध्रुव टोला के सुभाष पासवान को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *