मोतिहारी में पाटीदारों के बीच जमकर मारपीट, VIDEO:आपसी रंजिश में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, किशोरी समेत 12 घायल

मोतिहारी में पाटीदारों के बीच जमकर मारपीट, VIDEO:आपसी रंजिश में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, किशोरी समेत 12 घायल

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर दो पाटीदार परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें एक किशोरी समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना सुगौली प्रखंड की उत्तरी छपरा बहास पंचायत के भवानीपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में दो पाटीदार परिवारों के बीच पूर्व से ही किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष से पलटू सहनी, मुनीलाल सहनी, भोलालाल सहनी, अकलू सहनी, चंदन सहनी, राजेंद्र सहनी और बिट्टू कुमारी समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से भी तीन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक किशोरी भी शामिल है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। वायरल विडियो की जांच जारी सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुगौली में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। इस संबंध में सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और मामले की छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर बनाए हुए है। मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर दो पाटीदार परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें एक किशोरी समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना सुगौली प्रखंड की उत्तरी छपरा बहास पंचायत के भवानीपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में दो पाटीदार परिवारों के बीच पूर्व से ही किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष से पलटू सहनी, मुनीलाल सहनी, भोलालाल सहनी, अकलू सहनी, चंदन सहनी, राजेंद्र सहनी और बिट्टू कुमारी समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से भी तीन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक किशोरी भी शामिल है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। वायरल विडियो की जांच जारी सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुगौली में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। इस संबंध में सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और मामले की छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर बनाए हुए है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *