पटना के डाकबंगला चौराहे के पास बदमाशों ने मोबिल गिरने का झांसा देकर गाड़ी से पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। घटना 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:10 बजे की है। पीड़ित रवि रंजन कुमार लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के रहने वाले हैं। रवि रंजन कुमार के अनुसार, वह निजी काम से पटना आए थे। उन्होंने डाकबंगला चौराहे से आगे चांदनी चौक के सामने सड़क किनारे पार्किंग स्थल पर अपनी गाड़ी खड़ी की थी। गाड़ी में उनके चालक बमबम कुमार मौजूद थे। इसी दौरान करीब 22 वर्ष का एक युवक आया और चालक से कहा कि गाड़ी से मोबिल गिर रहा है। तीन युवकों में से एक ने उड़ाए बैग चालक गाड़ी से उतरकर बोनट खोलकर जांच करने लगा। इसी बीच तीन युवकों में से एक गाड़ी की बीच वाली सीट पर रखा काले रंग का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में .32 बोर की पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और कई जरूरी कागजात रखे थे। कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज चोरी हुए सामान में पिस्टल का लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड भी शामिल हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर पिस्टल, कारतूस और अन्य कागजात बरामद करने की गुहार लगाई है। कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पारस अस्पताल के पास भी इसी तरीके से बैग गायब किया गया था। उस घटना में बदमाश बैग से रुपये निकालने के बाद पिस्टल और कारतूस एमएलसी नीरज कुमार के आवास के पास छोड़कर चले गए थे। पटना के डाकबंगला चौराहे के पास बदमाशों ने मोबिल गिरने का झांसा देकर गाड़ी से पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। घटना 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:10 बजे की है। पीड़ित रवि रंजन कुमार लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के रहने वाले हैं। रवि रंजन कुमार के अनुसार, वह निजी काम से पटना आए थे। उन्होंने डाकबंगला चौराहे से आगे चांदनी चौक के सामने सड़क किनारे पार्किंग स्थल पर अपनी गाड़ी खड़ी की थी। गाड़ी में उनके चालक बमबम कुमार मौजूद थे। इसी दौरान करीब 22 वर्ष का एक युवक आया और चालक से कहा कि गाड़ी से मोबिल गिर रहा है। तीन युवकों में से एक ने उड़ाए बैग चालक गाड़ी से उतरकर बोनट खोलकर जांच करने लगा। इसी बीच तीन युवकों में से एक गाड़ी की बीच वाली सीट पर रखा काले रंग का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में .32 बोर की पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और कई जरूरी कागजात रखे थे। कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज चोरी हुए सामान में पिस्टल का लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड भी शामिल हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर पिस्टल, कारतूस और अन्य कागजात बरामद करने की गुहार लगाई है। कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पारस अस्पताल के पास भी इसी तरीके से बैग गायब किया गया था। उस घटना में बदमाश बैग से रुपये निकालने के बाद पिस्टल और कारतूस एमएलसी नीरज कुमार के आवास के पास छोड़कर चले गए थे।

