मधुबनी। रविवार को मधुबनी शहर के सुभाष चौक स्थित बूथ संख्या-44 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्रवण पूर्वे के इंडिया गोल्ड प्लाजा द वेंडिंग मॉल के ऊपरी सभागार में टेलीविजन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, महापौर अरुण राय और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभाशु झा शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को जानने का सशक्त माध्यम है। बिहार के मखाना को वैश्विक पहचान दिलाने से लेकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने तक, यह कार्यक्रम भारत की सामर्थ्य और देशवासियों के परिश्रम की प्रेरक झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं और अनुभवों को जोड़ने वाला यह संवाद जन-जन तक पहुंच रहा है। ‘मन की बात’ के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को पहचान मिलती है और दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार यादव,सुबोध चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना,राधा देवी,सतीश ठाकुर,प्रशांत ठाकुर,आदित्य झा, कन्हैया साह, विष्णु राउत, नागेंद्र राउत, वरुण कुमार, लाल दास, वीरेंद्र मेहता, रोहित प्रसाद, नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार, रीना सर्राफ, मीना देवी, चंद्रशेखरी देवी, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, अशोक राम, आयुष सिंह, अभिनव ईशान, रवि महतो, राम पुकार ठाकुर, मनीष करण, अमरजीत सिंघानिया, सुनील कुंवर, जगन्नाथ राय, रवि रंजन, वार्ड पार्षद बद्री राय, अरुण प्रसाद, चंदन चौधरी, विजेता झा, मनीष रंजन और महेश कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मधुबनी। रविवार को मधुबनी शहर के सुभाष चौक स्थित बूथ संख्या-44 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्रवण पूर्वे के इंडिया गोल्ड प्लाजा द वेंडिंग मॉल के ऊपरी सभागार में टेलीविजन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, महापौर अरुण राय और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभाशु झा शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को जानने का सशक्त माध्यम है। बिहार के मखाना को वैश्विक पहचान दिलाने से लेकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने तक, यह कार्यक्रम भारत की सामर्थ्य और देशवासियों के परिश्रम की प्रेरक झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं और अनुभवों को जोड़ने वाला यह संवाद जन-जन तक पहुंच रहा है। ‘मन की बात’ के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को पहचान मिलती है और दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार यादव,सुबोध चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना,राधा देवी,सतीश ठाकुर,प्रशांत ठाकुर,आदित्य झा, कन्हैया साह, विष्णु राउत, नागेंद्र राउत, वरुण कुमार, लाल दास, वीरेंद्र मेहता, रोहित प्रसाद, नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार, रीना सर्राफ, मीना देवी, चंद्रशेखरी देवी, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, अशोक राम, आयुष सिंह, अभिनव ईशान, रवि महतो, राम पुकार ठाकुर, मनीष करण, अमरजीत सिंघानिया, सुनील कुंवर, जगन्नाथ राय, रवि रंजन, वार्ड पार्षद बद्री राय, अरुण प्रसाद, चंदन चौधरी, विजेता झा, मनीष रंजन और महेश कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

