कोर्ट मैरिज के 9 महीने बाद पत्नी को जलाया, मौत:डाइवोर्स पेपर पर साइन करने के बहाने बुलाया था सुपौल; इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार

कोर्ट मैरिज के 9 महीने बाद पत्नी को जलाया, मौत:डाइवोर्स पेपर पर साइन करने के बहाने बुलाया था सुपौल; इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार

सुपौल में 9 महीने पहले कोर्ट मैरिज करने वाली युवती की जलने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पति ने डाइवोर्स पेपर पर साइन कराने के लिए युवती को मायके से बुलाया। इसके बाद लालमनपट्टी नहर के पास सुनसान जगह पर उसे आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवती को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गरुअल निवासी राजकुमार मंडल की बेटी दमनी देवी के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र निवासी किन्नू साह के बेटे संजीव कुमार साह पर मर्डर का आरोप है। इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ था प्यार संजीव कुमार साह और दमनी देवी ने करीब 9 महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से प्यार होने के बाद कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ टाइम बाद ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और युवती नाराज होकर अपने मायके चली गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से तलाक लेने के लिए राजी हो गए। वहीं डाइवोर्स पेपर साइन करवाने के बहाने संजीव ने दमनी को सुपौल बुलाया। घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में वो लालमनपट्टी नहर के पास सुनसान जगह पर दमनी को ले गया और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती किसी तरह वहां से भागकर लालमनपट्टी पहुंची। इसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि, गंभीर हालत के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि युवती को जलाने का मामला प्रकाश में आया है। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर भी जांच कर रही है। मामले की बारीकी से जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। सुपौल में 9 महीने पहले कोर्ट मैरिज करने वाली युवती की जलने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पति ने डाइवोर्स पेपर पर साइन कराने के लिए युवती को मायके से बुलाया। इसके बाद लालमनपट्टी नहर के पास सुनसान जगह पर उसे आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवती को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गरुअल निवासी राजकुमार मंडल की बेटी दमनी देवी के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र निवासी किन्नू साह के बेटे संजीव कुमार साह पर मर्डर का आरोप है। इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ था प्यार संजीव कुमार साह और दमनी देवी ने करीब 9 महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से प्यार होने के बाद कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ टाइम बाद ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और युवती नाराज होकर अपने मायके चली गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से तलाक लेने के लिए राजी हो गए। वहीं डाइवोर्स पेपर साइन करवाने के बहाने संजीव ने दमनी को सुपौल बुलाया। घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में वो लालमनपट्टी नहर के पास सुनसान जगह पर दमनी को ले गया और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती किसी तरह वहां से भागकर लालमनपट्टी पहुंची। इसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि, गंभीर हालत के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि युवती को जलाने का मामला प्रकाश में आया है। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर भी जांच कर रही है। मामले की बारीकी से जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *