भीड़ ने 2 युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा:कटिहार में चोरी के आरोप में की पिटाई, 2 पर FIR; छापेमारी जारी

भीड़ ने 2 युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा:कटिहार में चोरी के आरोप में की पिटाई, 2 पर FIR; छापेमारी जारी

कटिहार जिले के सालमारी थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला सालमारी थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ। आरोप है कि दोनों युवक इलाके में चोरी करते थे। इसी आरोप को लेकर कुछ लोग गुस्सा हो गए और कानून अपने हाथ में ले लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस भीड़ ने युवकों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई की। वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने मारपीट के इस मामले में सालमारी थाने में FIR दर्ज की है। पुलिस ने पिटाई करने वाले दो आरोपियों की पहचान मो. अब्दुल्ला और दानिश (27 वर्ष, पिता अनवर, निवासी पंचगाछी, बलिया बैलॉन थाना क्षेत्र) के रूप में की है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में अभी तक पीड़ित या आरोपी पक्ष की ओर से कोई बयान नहीं आया है। कटिहार जिले के सालमारी थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला सालमारी थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ। आरोप है कि दोनों युवक इलाके में चोरी करते थे। इसी आरोप को लेकर कुछ लोग गुस्सा हो गए और कानून अपने हाथ में ले लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस भीड़ ने युवकों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई की। वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने मारपीट के इस मामले में सालमारी थाने में FIR दर्ज की है। पुलिस ने पिटाई करने वाले दो आरोपियों की पहचान मो. अब्दुल्ला और दानिश (27 वर्ष, पिता अनवर, निवासी पंचगाछी, बलिया बैलॉन थाना क्षेत्र) के रूप में की है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में अभी तक पीड़ित या आरोपी पक्ष की ओर से कोई बयान नहीं आया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *