राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में स्थित एक मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। श्रद्धालु बनकर मंदिर पहुंची एक महिला देवी के गहने लेकर फरार हो गई। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
श्रद्धालु बनकर पहुंची महिला
जानकारी के मुताबिक महिला दर्शन के बहाने मंदिर में दाखिल हुई। श्रद्धालुओं की तरह मंदिर में मौजूद रहने के दौरान उसने मौका देखकर देवी के गहने उठा लिए और वहां से निकल गई। किसी को उस पर शक नहीं हुआ।

