बिहार शरीफ के विकास नगर वार्ड नंबर 23, स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में नवगठित ‘खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट’ के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों और निर्माणाधीन भव्य मंदिर से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर, बुधवार को बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शाम 5 बजे से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में 2000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। जिनके लिए खीर, पूरी और सब्जी के विशेष महाप्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। दान व्यवस्था में पारदर्शिता और फर्जीवाड़े पर अंकुश कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार ने स्पष्ट किया कि वर्तमान ट्रस्ट पूरी तरह नया और पारदर्शी है। जिसका पूर्व के किसी भी विवाद अथवा कथित अनियमतताओं से कोई संबंध नहीं है। पूर्व में मंदिर के नाम पर चल रही गड़बड़ियों को खत्म करने के लिए नए सिरे से कमेटी का गठन किया गया है। दान और सहयोग राशि में शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का अधिकृत बैंक खाता संख्या 409502010030750 और क्यूआर कोड सार्वजनिक किया गया है। ताकि श्रद्धालुओं की ओर से दिए सहयोग राशि सीधे मंदिर के खाते में जाए। इसके अतिरिक्त केवल अधिकृत रसीद के जरिए ही नगद सहयोग स्वीकार किया जाएगा। डेढ़ वर्ष में पूरा होगा 160 फीट ऊंचा मंदिर मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति साझा करते हुए अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर मंदिर की नींव रखी गई थी। कुल 1852 वर्ग फीट के भूखंड पर 15 फीट गहराई के साथ 84 से 85 पिलरों की पाइलिंग और प्लिंथ का कार्य पूरा कर लिया गया है। लगभग 160 फीट ऊंचाई वाले इस भव्य मंदिर को अगले एक से डेढ़ वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण योजना के तहत प्रथम तल पर बाबा का गर्भगृह तथा भूतल पर विशाल सत्संग भवन बनाया जाएगा। इसके साथ ही 20 फीट चौड़ी सीढ़ी, महिला व पुरुषों के लिए पृथक स्नानागार व शौचालय, कार्यालय कक्ष, भंडारगृह तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला व अतिथि गृह का निर्माण होगा। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनेगा परिसर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने यह भी रेखांकित किया कि मंदिर परिसर केवल आस्था तक सीमित न रहकर सामाजिक सेवा का केंद्र भी बनेगा। भविष्य में मंदिर कोष से निर्धन व मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरने में आर्थिक सहयोग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पटना जाने वाले छात्रों के ठहरने की आपात व्यवस्था और नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नवगठित कार्यकारिणी का हुआ ऐलान इस दौरान घोषित की गई नई कार्यकारिणी समिति में अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष पद पर बब्लू सिंह, धनंजय सिंह, सचिव के रूप में रंजित कुमार, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कृष्ण नंदन जी, आनंद कुमार सिन्हा, रंजित राज, उपकोषाध्यक्ष निवास राज और सदस्य के रूप में अमरजीत कुमार, कुंदन कुमार को शामिल किया गया है। बिहार शरीफ के विकास नगर वार्ड नंबर 23, स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में नवगठित ‘खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट’ के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों और निर्माणाधीन भव्य मंदिर से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर, बुधवार को बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शाम 5 बजे से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में 2000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। जिनके लिए खीर, पूरी और सब्जी के विशेष महाप्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। दान व्यवस्था में पारदर्शिता और फर्जीवाड़े पर अंकुश कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार ने स्पष्ट किया कि वर्तमान ट्रस्ट पूरी तरह नया और पारदर्शी है। जिसका पूर्व के किसी भी विवाद अथवा कथित अनियमतताओं से कोई संबंध नहीं है। पूर्व में मंदिर के नाम पर चल रही गड़बड़ियों को खत्म करने के लिए नए सिरे से कमेटी का गठन किया गया है। दान और सहयोग राशि में शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का अधिकृत बैंक खाता संख्या 409502010030750 और क्यूआर कोड सार्वजनिक किया गया है। ताकि श्रद्धालुओं की ओर से दिए सहयोग राशि सीधे मंदिर के खाते में जाए। इसके अतिरिक्त केवल अधिकृत रसीद के जरिए ही नगद सहयोग स्वीकार किया जाएगा। डेढ़ वर्ष में पूरा होगा 160 फीट ऊंचा मंदिर मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति साझा करते हुए अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर मंदिर की नींव रखी गई थी। कुल 1852 वर्ग फीट के भूखंड पर 15 फीट गहराई के साथ 84 से 85 पिलरों की पाइलिंग और प्लिंथ का कार्य पूरा कर लिया गया है। लगभग 160 फीट ऊंचाई वाले इस भव्य मंदिर को अगले एक से डेढ़ वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण योजना के तहत प्रथम तल पर बाबा का गर्भगृह तथा भूतल पर विशाल सत्संग भवन बनाया जाएगा। इसके साथ ही 20 फीट चौड़ी सीढ़ी, महिला व पुरुषों के लिए पृथक स्नानागार व शौचालय, कार्यालय कक्ष, भंडारगृह तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला व अतिथि गृह का निर्माण होगा। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनेगा परिसर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने यह भी रेखांकित किया कि मंदिर परिसर केवल आस्था तक सीमित न रहकर सामाजिक सेवा का केंद्र भी बनेगा। भविष्य में मंदिर कोष से निर्धन व मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरने में आर्थिक सहयोग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पटना जाने वाले छात्रों के ठहरने की आपात व्यवस्था और नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नवगठित कार्यकारिणी का हुआ ऐलान इस दौरान घोषित की गई नई कार्यकारिणी समिति में अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष पद पर बब्लू सिंह, धनंजय सिंह, सचिव के रूप में रंजित कुमार, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कृष्ण नंदन जी, आनंद कुमार सिन्हा, रंजित राज, उपकोषाध्यक्ष निवास राज और सदस्य के रूप में अमरजीत कुमार, कुंदन कुमार को शामिल किया गया है।

