मधेपुरा में राशन कार्डधारियों के लिए E-KYC अभियान शुरू:24 अक्टूबर से विशेष अभियान, मोबाइल से भी कर सकेंगे फेस ऑथेंटिकेशन

मधेपुरा में राशन कार्डधारियों के लिए E-KYC अभियान शुरू:24 अक्टूबर से विशेष अभियान, मोबाइल से भी कर सकेंगे फेस ऑथेंटिकेशन

मधेपुरा में राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी पूरी कराने के लिए 24 अक्टूबर से विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पात्र राशन कार्डधारियों को अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करानी होगी। इसके लिए लाभुक अपने पंचायत या वार्ड की नजदीकी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान पर जाकर निशुल्क ई-केवाईसी करा सकते हैं। वहीं, राज्य से बाहर या काम के सिलसिले में दूसरे स्थानों पर रहने वाले लाभुक मोबाइल से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। ई-केवाईसी कराना आवश्यक जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार और बिहार सरकार के निर्देश पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने नए राशन कार्ड के निर्माण से संबंधित लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी के तहत पात्र लाभुकों की ई-केवाईसी पूरी कराई जा रही है। राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की आधार आधारित ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। घर बैठे ई-केवाईसी पूरी कर सकते इसके लिए लाभुक अपनी नजदीकी जनवितरण प्रणाली दुकान पर पहुंचकर ई-पॉस मशीन के माध्यम से फिंगरप्रिंट या आइरिस (आंखों की पुतली) स्कैन कराकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। जिले से बाहर रहने वाले या काम के सिलसिले में दूसरे राज्यों में रह रहे राशन कार्डधारी भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। ऐसे लाभुक अपने मोबाइल में ‘मेरा केवाईसी’ (Mera KYC) और ‘आधार फेस आरडी’ (Aadhaar Face RD) ऐप डाउनलोड कर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से घर बैठे ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने पात्र राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे विशेष अभियान के दौरान अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी सुनिश्चित कराएं। मधेपुरा में राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी पूरी कराने के लिए 24 अक्टूबर से विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पात्र राशन कार्डधारियों को अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करानी होगी। इसके लिए लाभुक अपने पंचायत या वार्ड की नजदीकी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान पर जाकर निशुल्क ई-केवाईसी करा सकते हैं। वहीं, राज्य से बाहर या काम के सिलसिले में दूसरे स्थानों पर रहने वाले लाभुक मोबाइल से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। ई-केवाईसी कराना आवश्यक जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार और बिहार सरकार के निर्देश पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने नए राशन कार्ड के निर्माण से संबंधित लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी के तहत पात्र लाभुकों की ई-केवाईसी पूरी कराई जा रही है। राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की आधार आधारित ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। घर बैठे ई-केवाईसी पूरी कर सकते इसके लिए लाभुक अपनी नजदीकी जनवितरण प्रणाली दुकान पर पहुंचकर ई-पॉस मशीन के माध्यम से फिंगरप्रिंट या आइरिस (आंखों की पुतली) स्कैन कराकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। जिले से बाहर रहने वाले या काम के सिलसिले में दूसरे राज्यों में रह रहे राशन कार्डधारी भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। ऐसे लाभुक अपने मोबाइल में ‘मेरा केवाईसी’ (Mera KYC) और ‘आधार फेस आरडी’ (Aadhaar Face RD) ऐप डाउनलोड कर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से घर बैठे ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने पात्र राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे विशेष अभियान के दौरान अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी सुनिश्चित कराएं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *