बिहार में 26 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 2 दिन बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। इस दौरान करीब 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट होगा। इस कारण ठंड भी बढ़ेगी। बारिश की वजह से फसलों को नुकसान भी हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 24 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे तक बंगाल की खाड़ी के मध्य और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। इसके 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैलने और मजबूत होने की आशंका है।
आज सामान्य रहेगा मौसम 25 अक्टूबर को बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बिहार के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। पटना में 27-28 अक्टूबर को बादल छाए रह सकते मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पटना में 27 अक्टूबर की सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर-शाम या रात के समय बादलों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 28 अक्टूबर को भी पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बिहार में 26 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 2 दिन बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। इस दौरान करीब 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट होगा। इस कारण ठंड भी बढ़ेगी। बारिश की वजह से फसलों को नुकसान भी हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 24 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे तक बंगाल की खाड़ी के मध्य और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। इसके 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैलने और मजबूत होने की आशंका है।
आज सामान्य रहेगा मौसम 25 अक्टूबर को बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बिहार के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। पटना में 27-28 अक्टूबर को बादल छाए रह सकते मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पटना में 27 अक्टूबर की सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर-शाम या रात के समय बादलों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 28 अक्टूबर को भी पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

