पटना में मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मारी गोली; बीच सड़क गैराज मालिक की गोली मारकर की थी हत्या

पटना में मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मारी गोली; बीच सड़क गैराज मालिक की गोली मारकर की थी हत्या

पटना में पुलिस और अपराधी की बीच मुठभेड़ हुई है। मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। गोली अपराधी के पैर में लगी है। अपराधी की पहचान सौरभ सिंह(28) के रूप में हुई है। सौरभ कंकड़बाग के पत्रकार नगर का रहने वाला है। एनकाउंटर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा रोड हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। बदमाशों के पास से 5 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस मिले हैं। रामकृष्णानगर के भूपतिपुर गौराज संचालक अंजनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में सौरभ मुख्य आरोपी है। बिल्डर से 20 लाख रुपए की सुपारी ली थी और अंजनी की हत्या की थी। सौरभ के साथ दो शूटर्स भी पकड़े गए हैं। एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें देखिए पुलिस ने घेरा तो सौरभ ने की फायरिंग अंजनी मर्डर के बाद पुलिस लगातार सौरभ की पीछे लगी थी। पुलिस को इनपुट मिला कि सौरभ अपने साथियों के साथ बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा इलाके में आने वाला है। पुलिस ने इनपुट के आधार पर घेराबंदी की। सौरभ अपने साथियों के साथ कल्याण बीघा रोड पहुंचा। पुलिस ने बदमाशों को रुकने के लिए कहा, लेकिन बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की तरफ से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली सौरभ के पैर में जा लगी और वो वहीं गिर गया। पुलिस ने उसके और उसके दो और साथियों को अरेस्ट कर लिया। अब जानिए अंजनी मर्डर केस क्या है 26 सिंतबर को पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके के भूपतिपुर इलाके में अपराधियों ने एक गैराज संचालक की गोलियों से भून दिया था। इलाज के दौरान गैराज संचालक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान अंजनी नंदन कुमार के रूप में हुई। अंजनी नंदन कुमार भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज चलाते थे। 26 सितंबर की रात गैराज बंद कर वो घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने अंजनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ——————– ये खबर भी पढ़ें दरोगा के बेटे की हत्या के 2 आरोपी का एनकाउंटर:गयाजी में पुलिस ने पैर में मारी गोली; घर से बुलाकर दो भाइयों पर की थी फायरिंग गयाजी में हत्या के 2 आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने इन्हें दौड़ाकर पैर में गोली मारी है। इनकी पहचान श्याम बिहार और गौरव उर्फ कला के तौर पर हुई है। दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिच्छी गांव में शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे पुलिस और आरोपितों के बीच मुठभेड़ हुई। घायल आरोपी श्याम बिहारी के पिता नरेंद्र सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया है। नरेंद्र सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं। पूरी खबर पढ़ें पटना में पुलिस और अपराधी की बीच मुठभेड़ हुई है। मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। गोली अपराधी के पैर में लगी है। अपराधी की पहचान सौरभ सिंह(28) के रूप में हुई है। सौरभ कंकड़बाग के पत्रकार नगर का रहने वाला है। एनकाउंटर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा रोड हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। बदमाशों के पास से 5 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस मिले हैं। रामकृष्णानगर के भूपतिपुर गौराज संचालक अंजनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में सौरभ मुख्य आरोपी है। बिल्डर से 20 लाख रुपए की सुपारी ली थी और अंजनी की हत्या की थी। सौरभ के साथ दो शूटर्स भी पकड़े गए हैं। एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें देखिए पुलिस ने घेरा तो सौरभ ने की फायरिंग अंजनी मर्डर के बाद पुलिस लगातार सौरभ की पीछे लगी थी। पुलिस को इनपुट मिला कि सौरभ अपने साथियों के साथ बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा इलाके में आने वाला है। पुलिस ने इनपुट के आधार पर घेराबंदी की। सौरभ अपने साथियों के साथ कल्याण बीघा रोड पहुंचा। पुलिस ने बदमाशों को रुकने के लिए कहा, लेकिन बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की तरफ से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली सौरभ के पैर में जा लगी और वो वहीं गिर गया। पुलिस ने उसके और उसके दो और साथियों को अरेस्ट कर लिया। अब जानिए अंजनी मर्डर केस क्या है 26 सिंतबर को पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके के भूपतिपुर इलाके में अपराधियों ने एक गैराज संचालक की गोलियों से भून दिया था। इलाज के दौरान गैराज संचालक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान अंजनी नंदन कुमार के रूप में हुई। अंजनी नंदन कुमार भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज चलाते थे। 26 सितंबर की रात गैराज बंद कर वो घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने अंजनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ——————– ये खबर भी पढ़ें दरोगा के बेटे की हत्या के 2 आरोपी का एनकाउंटर:गयाजी में पुलिस ने पैर में मारी गोली; घर से बुलाकर दो भाइयों पर की थी फायरिंग गयाजी में हत्या के 2 आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने इन्हें दौड़ाकर पैर में गोली मारी है। इनकी पहचान श्याम बिहार और गौरव उर्फ कला के तौर पर हुई है। दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिच्छी गांव में शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे पुलिस और आरोपितों के बीच मुठभेड़ हुई। घायल आरोपी श्याम बिहारी के पिता नरेंद्र सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया है। नरेंद्र सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं। पूरी खबर पढ़ें  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *