Jamia Millia Islamia के पास प्रदर्शन के दौरान Congress MP Imran Masood समेत 10 हिरासत में

Jamia Millia Islamia के पास प्रदर्शन के दौरान Congress MP Imran Masood समेत 10 हिरासत में

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर के पास से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद समेत 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने जाते समय दिल्ली पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया।

यह आंदोलन 12 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जिसमें प्रदर्शनकारी छात्र संघ चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करने वाली आधिकारिक अधिसूचना की मांग कर रहे हैं। अंतिम चुनाव वर्ष 2005 में हुए थे और छात्र संघ को 2006 में भंग कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग एक चुनी हुई छात्र संस्था की बहाली है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने नये छात्र संघ के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए समिति का गठन किया है।

इस बीच, परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और विभागों तथा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति देने से पहले छात्रों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *