Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR

Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर एक मेट्रो ट्रेन के अंदर सरकार के प्रदर्शन पर सवाल उठाने और विभिन्न मुद्दों को उठाने वाले दो पोस्टर चिपके मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पोस्टर में क्यूआर कोड के जरिये लोगों को एक ऑनलाइन समूह से जुड़ने के लिए भी आमंत्रित किया गया था।

पुलिस ने इन पोस्टर को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ भी मामले की जांच में शामिल है। प्राथमिकी के अनुसार, यह मामला 20 अक्टूबर को उस समय सामने आया, जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तैनात ट्रेन ऑपरेटर तरुण चौधरी ड्यूटी पर थे।

प्राथमिकी के मुताबिक, ट्रेन के केबिन से अंदर निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने एक सीट पर दो पोस्टर चिपके देखे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रेन के अंदर पोस्टर चिपकाने वाले व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *