जोधपुर में दिन में गर्मी,रात में हल्की ठंड:न्यूनतम गिरकर 20.3 डिग्री आया; जानें शहर में आगे कैसा रहेगा मौसम

जोधपुर में दिन में गर्मी,रात में हल्की ठंड:न्यूनतम गिरकर 20.3 डिग्री आया; जानें शहर में आगे कैसा रहेगा मौसम

जोधपुर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इससे धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि दिन में में भी गर्मी का असर बरकरार है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। पिछले तीन दिन में रात के पारे में 3 दिन में 5 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 37.3 डिग्री पहुंच गया। आगामी दिनों में तापमान कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। गुरुवार को जोधपुर में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा था। ऐसे में पिछले तीन दिन में ही न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे रात को हल्की ठंड होने लगी है लेकिन दिन में गर्मी की तपिश बरकरार है। तापमान में ऐसे रहेगा उतार-चढ़ाव मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में उतारा-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को तापमान 35 डिग्री तक आ सकता है। वहीं शनिवार के भी इसके स्थिर बने रहने का अनुमान है। 23 से 28 अक्टूबर के दौरान तापमान 35-36 डिग्री के बीच बना रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक आने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर बना रहने की संभावना है। इसके बाद 28 अक्तूबर तक न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। हालांकि 28 अक्तूबर को इसके 19 डिग्री तक आने का अनुमान है। वहीं, तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *