आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 12 हजार रुपये मानदेय मांगा:महराजगंज में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, प्रोत्साहन राशि मानदेय में जोड़ने की मांग

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 12 हजार रुपये मानदेय मांगा:महराजगंज में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, प्रोत्साहन राशि मानदेय में जोड़ने की मांग

महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कुसुम कांति त्रिपाठी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में प्रोत्साहन राशि (P.L.I.) को मानदेय में शामिल कर 12,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मांगा गया। संगठन ने बताया कि लाखों कार्यकत्रियां बच्चों के पोषण, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण और सरकारी योजनाओं में सालों से काम कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल रहा। सरकार ने मानदेय में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी और 4,000 रुपये बढ़ाने की घोषणा की थी। इससे उम्मीदें जगीं, पर शासनादेश के बाद निराशा हुई। आदेश के अनुसार, मानदेय में 1,500 रुपये और प्रोत्साहन राशि के रूप में 2,500 रुपये बढ़ाए गए। कार्यकत्रियों का कहना है कि महंगाई में इतनी कम राशि से परिवार चलाना मुश्किल है। उन्होंने प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदलकर कुल मासिक मानदेय 12,000 रुपये करने की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *