उन्नाव की गोशाला में मृत गोवंश को कौवे नोचते दिखे:बीडीओ ने जांच कराने की बात कही, जांच कराने में जुटे अधिकारी

उन्नाव की गोशाला में मृत गोवंश को कौवे नोचते दिखे:बीडीओ ने जांच कराने की बात कही, जांच कराने में जुटे अधिकारी

उन्नाव जिले के पुरवा ब्लॉक की कोढ़रा ग्राम पंचायत की गोशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें मृत गोवंश के शव को कौवे नोचते दिख रहे हैं। वहीं, कुछ घायल गोवंश लहूलुहान हालत में पड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने गोशाला में गोवंशों की देखरेख और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वीडियो कब का है और मौजूदा स्थिति क्या है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में गोवंशों की मौत लगातार हो रही है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। पुराराम निवासी राम नारायण ने बताया कि गोशाला से बदबू आने की शिकायतें भी मिल रही हैं। इस मामले में पुरवा के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संतोष श्रीवास्तव ने जांच कराने की बात कही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोशाला में गोवंशों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और पशुओं के उपचार, चारे तथा साफ-सफाई की व्यवस्था में कोई लापरवाही हुई है या नहीं। वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों को जिम्मेदारों की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *