अखिलेश के जन्मदिन पर लखनऊ में लगी खास होर्डिंग:AI और Gen-Z के दौर में युवाओं को जोड़ने की कोशिश, अधूरे वादों को पूरा करने का संकल्प

अखिलेश के जन्मदिन पर लखनऊ में लगी खास होर्डिंग:AI और Gen-Z के दौर में युवाओं को जोड़ने की कोशिश, अधूरे वादों को पूरा करने का संकल्प

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्यालय के बाहर लगी एक होर्डिंग शहर में चर्चा का विषय बनी हुई। संतकबीरनगर जिले की मेंहदावल सीट से सपा के प्रत्याशी रह चुके जयराम पांडेय की ओर से लगाई गई इस होर्डिंग में अखिलेश यादव को भविष्य के सीएम की कल्पना करते हुए लिखा गया है कि 17 में जो रह गए अधूरे, 27 में वो हर काम होंगे पूरे। होर्डिंग की खास बात यह है कि इसमें केवल जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं हैं, बल्कि विकास और आधुनिक तकनीक को भी प्रमुखता दी गई है। तस्वीर में अखिलेश यादव दो युवाओं के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। सामने आधुनिक शहर, हरियाली, नदी के किनारे विकसित बुनियादी ढांचे और आसमान में ड्रोन नजर आ रहा है। वहीं होर्डिंग के ऊपरी हिस्से में Gen-Z और AI का जिक्र है। साथ ही अंग्रेजी में लिखा है- ‘To Empower The Youth Drive The Gain’ Akhilesh Again, यानी युवाओं को सशक्त बनाना और प्रगति को गति देना। कार्यकर्ता दो बार मनाते हैं अखिलेश का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साल में दो बार अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते हैं। दस्तावेज़ों में उनका जन्मदिन 1 जुलाई है जबकि कुछ कार्यकर्ता 23 अक्टूबर को भी अखिलेश यादव को जन्मदिन मनाते हैं और इसे ही सही मानते हैं। जयराम पांडेय हर साल पार्टी कार्यालय के बाहर अनोखी होल्डिंग लगाते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है। आ रहा हूं से लेकर 27 के सत्ताधीश तक 2022 के चुनाव से पहले 2021 में 23 अक्टूबर को अखिलेश यादव के आवास के बाहर एक बड़ी सी होर्डिंग लगाई गई थी, जिसमें अखिलेश यादव की भीड़ को संबोधित करते हुए तस्वीर लगी थी साथ ही एक काउंटडाउन मशीन लगी थी, जिस पर चुनाव में कितना समय बाकी रह गया है, ये चल रहा था। वहीं 2025 में लगी होर्डिंग पर लिखा था प्रबल इंजन की सरकार। 2024 में इसी मौके पर लगाई गई 27 के सत्ताधीश की होर्डिंग ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *