रेवाड़ी में शराब ठेके पर लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार:तीन शराब ठेकों पर मचाया था उत्पात, आरोपी है राजस्थान का रहने वाला

रेवाड़ी में शराब ठेके पर लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार:तीन शराब ठेकों पर मचाया था उत्पात, आरोपी है राजस्थान का रहने वाला

रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में शराब ठेकों पर हथियारों के बल पर लूटपाट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए रेवाड़ी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के गांव नांगल सिया निवासी अरविंद उर्फ शेरा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गत 7 अक्टूबर को गांव पावटी, किशनपुर और नांगल उगरा स्थित शराब ठेकों पर 8 से 10 युवक दो गाड़ियों और दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे थे। आरोप है कि युवकों के पास लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और अवैध हथियार थे। उन्होंने ठेकों के सेल्समैनों को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और बीयर की पेटियां लूट लीं। इस दौरान पेटीएम मशीन सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ भी की गई। विरोध करने पर सेल्समैनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए थे। शिकायत पर दर्ज हुआ था केस शराब ठेका ग्रुप के संचालक गांव अलावलपुर निवासी सुरेंद्र की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले पुलिस ने लोकेश निवासी सहमत नगर, जिला खैरथल-तिजारा और करण उर्फ डोगा निवासी गांव रानोली को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक स्कूटी भी बरामद की थी। रिमांड पर पूछताछ करेगी पुलिस सीआईए रेवाड़ी की टीम ने आरोपी अरविंद उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य वाहनों, हथियारों और फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *