बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। कोसी निर्वाचन सीट से कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे। चुनाव में एनडीए, महागठबंधन और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के बीच मुकाबला है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। एनडीए ने स्नातक सीट से मौजूदा एमएलसी डॉ. एनके यादव को लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा है। राजद ने नितेश यादव को टिकट दिया है। कांग्रेस ने मनोज जायसवाल को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है। जबकि पहली बार एमएलसी चुनाव लड़ रही जन सुराज पार्टी ने रजनीश रंजन पर भरोसा जताया है। 26 पोलिंग बूथ पर वोटिंग कोसी स्नातक सीट अंतर्गत भागलपुर जिले में कुल 26 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कुल 24,514 मतदाता हैं। इनमें 17,838 पुरुष, 6,674 महिला और 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। नवगछिया प्रखंड कार्यालय के केंद्र संख्या 110 पर सबसे ज्यादा 1,342 मतदाता हैं, जबकि केंद्र संख्या 111 पर सबसे कम 399 वोटर हैं। मतपत्र पर ऐसे दर्ज होगी पसंद स्नातक निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया में मतदाता अपनी पसंद के प्रथम उम्मीदवार के सामने अंक ‘1’ अंकित करेंगे। अन्य उम्मीदवारों के सामने अंक ‘2’, ‘3’, ‘4’ आदि अंकित करना वैकल्पिक होगा। मतपत्र को वैध बनाने के लिए प्रथम पसंद के उम्मीदवार के सामने अंक ‘1’ दर्ज करना अनिवार्य है। मतदान के दौरान मतदाताओं की बाईं तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। मतपत्र पर पसंद दर्ज करने के लिए केवल उपलब्ध कराए गए बैंगनी स्केच पेन का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदान कक्ष में निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। हर दो घंटे पर मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए माइक्रो प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफर भी तैनात रहेंगे, ताकि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक निगरानी की जा सके। इसके अतिरिक्त प्रत्येक दो घंटे पर जिला नियंत्रण कक्ष को मतदान की स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति या आवश्यक सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0641-2402871 जारी किया गया है। सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात मतदान को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। संबंधित क्षेत्रों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने निर्धारित क्षेत्र में सतर्क रहकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान दलों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। मतदान दलों के आवागमन के लिए रूट प्लान भी तैयार किया गया है। मतदान के बाद सुरक्षित वज्रगृह पहुंचेंगी मतपेटियां मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों और निर्वाचन संबंधी आवश्यक कागजात को सुरक्षित रूप से निर्धारित वज्रगृह में जमा कराने की व्यवस्था की गई है। मतदान दलों को दंडाधिकारी और पुलिस बल की निगरानी में निर्धारित गंतव्य तक पहुंचने तथा रास्ते में अनावश्यक रूप से नहीं रुकने का निर्देश दिया गया है। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। कोसी निर्वाचन सीट से कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे। चुनाव में एनडीए, महागठबंधन और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के बीच मुकाबला है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। एनडीए ने स्नातक सीट से मौजूदा एमएलसी डॉ. एनके यादव को लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा है। राजद ने नितेश यादव को टिकट दिया है। कांग्रेस ने मनोज जायसवाल को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है। जबकि पहली बार एमएलसी चुनाव लड़ रही जन सुराज पार्टी ने रजनीश रंजन पर भरोसा जताया है। 26 पोलिंग बूथ पर वोटिंग कोसी स्नातक सीट अंतर्गत भागलपुर जिले में कुल 26 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कुल 24,514 मतदाता हैं। इनमें 17,838 पुरुष, 6,674 महिला और 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। नवगछिया प्रखंड कार्यालय के केंद्र संख्या 110 पर सबसे ज्यादा 1,342 मतदाता हैं, जबकि केंद्र संख्या 111 पर सबसे कम 399 वोटर हैं। मतपत्र पर ऐसे दर्ज होगी पसंद स्नातक निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया में मतदाता अपनी पसंद के प्रथम उम्मीदवार के सामने अंक ‘1’ अंकित करेंगे। अन्य उम्मीदवारों के सामने अंक ‘2’, ‘3’, ‘4’ आदि अंकित करना वैकल्पिक होगा। मतपत्र को वैध बनाने के लिए प्रथम पसंद के उम्मीदवार के सामने अंक ‘1’ दर्ज करना अनिवार्य है। मतदान के दौरान मतदाताओं की बाईं तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। मतपत्र पर पसंद दर्ज करने के लिए केवल उपलब्ध कराए गए बैंगनी स्केच पेन का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदान कक्ष में निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। हर दो घंटे पर मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए माइक्रो प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफर भी तैनात रहेंगे, ताकि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक निगरानी की जा सके। इसके अतिरिक्त प्रत्येक दो घंटे पर जिला नियंत्रण कक्ष को मतदान की स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति या आवश्यक सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0641-2402871 जारी किया गया है। सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात मतदान को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। संबंधित क्षेत्रों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने निर्धारित क्षेत्र में सतर्क रहकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान दलों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। मतदान दलों के आवागमन के लिए रूट प्लान भी तैयार किया गया है। मतदान के बाद सुरक्षित वज्रगृह पहुंचेंगी मतपेटियां मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों और निर्वाचन संबंधी आवश्यक कागजात को सुरक्षित रूप से निर्धारित वज्रगृह में जमा कराने की व्यवस्था की गई है। मतदान दलों को दंडाधिकारी और पुलिस बल की निगरानी में निर्धारित गंतव्य तक पहुंचने तथा रास्ते में अनावश्यक रूप से नहीं रुकने का निर्देश दिया गया है।

