खेत पर सफाई करते समय किसान को सांप ने डसा:ललितपुर में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

खेत पर सफाई करते समय किसान को सांप ने डसा:ललितपुर में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

ललितपुर में खेत पर सफाई करते समय एक किसान को सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान रविवार रात 12बजे उसकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना जखौरा थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव की है। 46 वर्षीय पलटू सहारिया पुत्र कल्ले रविवार शाम 4 बजे अपने खेत पर गुल की सफाई कर रहे थे। तभी एक सांप ने उनकी उंगली में काट लिया। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी थी परिजनों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ललितपुर पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान रविवार रात करीब 12 बजे पलटू सहारिया की मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी थी। मृतक के भतीजे ने बताया कि चाचा के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। पलटू खेती-किसानी करके ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *