सिंदरी में 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलेगा:विजयादशमी पर होगा दहन, 4 लाख रुपए में बन रहा पुतला; आतिशबाजी खास आकर्षण का केंद्र

सिंदरी में 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलेगा:विजयादशमी पर होगा दहन, 4 लाख रुपए में बन रहा पुतला; आतिशबाजी खास आकर्षण का केंद्र

धनबाद के सिंदरी में विजयादशमी पर रावण दहन का आयोजन होगा। शहरपुरा स्थित शिव मंदिर परिसर में दशकों पुरानी परंपरा के तहत यह महोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां चल रही है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचेंगे। इस बार रावण का पुतला 60 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा होगा। इसके निर्माण पर करीब चार लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। विजयादशमी के दिन इस पुतले का दहन किया जाएगा। सिंदरी में रावण दहन की यह परंपरा करीब सात दशक पुरानी है। इसकी शुरुआत 1955-56 के आसपास चमनलाल लांबा ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर की थी। यह कार्यक्रम धीरे-धीरे सिंदरी की पहचान बन गया है। इस महोत्सव में रावण के पुतले का दहन और आतिशबाजी लोगों के लिए खास आकर्षण होते हैं। यह आयोजन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *