लखनऊ में श्री दुर्गा पूजा समिति रहीम नगर की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समारोह के नौवें दिन महिलाओं ने मां के दरबार में भजन-कीर्तन कर आराधना की। समिति के अध्यक्ष शरद मिश्रा ने बताया कि शाम को मां के पूजन, कथा और आरती के बाद मनोरम झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इस दौरान फूलों की वर्षा कर झांकियों का स्वागत किया जाएगा। स्थानीय पार्षद हरिश्चंद्र लोधी ने बताया कि 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पूजन-आरती के साथ हवन संपन्न होगा। दोपहर 2 बजे माता रानी की शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ विसर्जन स्थल के लिए रवाना होगी।

