टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- पैसे देकर लाए हैं ताकि लोगों को एंटरटेंन करें, दारू पी रखी है, गाना क्या गाएंगे

टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- पैसे देकर लाए हैं ताकि लोगों को एंटरटेंन करें, दारू पी रखी है, गाना क्या गाएंगे

टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के लाइव शो के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भड़क गए। मंत्री ने मंच पर पहुंचकर दलेर मेहंदी के प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने पैसे देकर बुलाने के बाद भी गायक मिक्सर के जरिए आवाज निकाल रहे हैं। मंत्री ने दलेर मेहंदी से कहा, “ड्रंक होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो।” उन्होंने गायक के बड़े नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें सम्मान के साथ पेश आना चाहिए। इस दौरान दलेर मेहंदी मंत्री को समझाने की कोशिश करते रहे, जबकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब हूटिंग की। नोकझोंक के बाद दलेर मेहंदी ने गाना जारी रखने का ऐलान किया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद गायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शो की कुछ तस्वीरें देखिए…. मंत्री बोले- आपसे बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाएंगे कुंजापुरी मेले में बीती रात दलेर मेहंदी का लाइव शो चल रहा था। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सिंगर की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताई। उन्होंने दलेर को टोकते हुए कहा- इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया है। ड्रंक होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो। यहां पर मिक्सर के द्वारा आप आवाज निकाल रहे हो। गलत बात है ये। दलेर मेहंदी इस दौरान मंत्री को काफी समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सुबोध उनियाल ने कहा, “बड़े नाम को हमेशा आपको सम्मान करना चाहिए। आपको इसलिए ही बुलाया कि आप बड़ा नाम है। आपसे बोला तो जा नहीं रहा, आप गाना क्या गाएंगे। इट्स नॉट फेयर।” ————————
ये खबर भी पढें…. ‘ये पागल का बच्चा कौन है’:टिहरी में वोटिंग के बीच मतदान केंद्र के अंदर घुसे मंत्री उनियाल, बाहर निकलने को कहा तो भड़के, VIDEO नरेंद्रनगर पालिका परिषद चुनाव के मतदान के दौरान मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया। वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपनी टीम के साथ बूथ के अंदर चले गए। इसका वीडियो सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *