जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में लगी आग:लाखों का सामान जलकर खाक, आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में लगी आग:लाखों का सामान जलकर खाक, आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

जबलपुर के रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले बिस्किट फैक्ट्री में आज दोपहर आग लग गई। आग तेजी से फैक्ट्री के एक हिस्से में फैल गई और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सभी कर्मचारियों और मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री के एक हिस्से में फैली आग प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग करीब आधा घंटे पहले लगी। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्र की दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ज्वलनशील सामग्री के कारण तेजी से फैली आग फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री, पैकेजिंग मैटेरियल और खाद्य तेल होने के कारण आग तेजी से फैली। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों और मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शॉर्ट सर्किट की आशंका रिछाई थाना पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो पाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *