आल इंडिया लॉयर्स यूनियन पंजाब की प्रांतीय कॉन्फ्रेंस 19 दिसंबर को

आल इंडिया लॉयर्स यूनियन पंजाब की प्रांतीय कॉन्फ्रेंस 19 दिसंबर को

जालंधर | ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (आईएलयू) पंजाब की प्रांतीय बैठक डॉ. राजदीप सिंह पटियाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की 11वीं प्रांतीय कॉन्फ्रेंस 19 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया। कॉन्फ्रेंस में आईएलयू पंजाब की नई इकाई का चुनाव करने के साथ 10 से 12 जनवरी 2027 को विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में होने वाली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के लिए प्रतिनिधियों का चयन भी किया जाएगा। आईएलयू पंजाब के प्रांतीय सचिव एडवोकेट स्वर्णजीत सिंह दलियो ने बताया कि यह प्रांतीय कॉन्फ्रेंस आईएलयू के संस्थापक नेता, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के वरिष्ठ एडवोकेट दिवंगत जोगिंदर सिंह तूर और प्रोफेसर मालविंदर सिंह वड़ैच को समर्पित होगी। बैठक में 1 नवंबर को नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और एस.आई.आर. को वापस लेने के मुद्दे पर प्रस्तावित रैली के समर्थन में शामिल होने का फैसला भी किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *