डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज फतेहपुर आएंगे:पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी करेंगे संवाद, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज फतेहपुर आएंगे:पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी करेंगे संवाद, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार, 19 अक्टूबर को फतेहपुर के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर 12:20 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वह विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे लखनऊ के लामार्टिनियर ग्राउंड स्थित हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर से फतेहपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह कार से 12:25 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के लिए रवाना होंगे। निरीक्षण भवन में बैठक और संवाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे निरीक्षण भवन में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। प्रेक्षागृह और होटल का भी कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 1:30 बजे निरीक्षण भवन से रवाना होकर 1:35 बजे प्रेक्षागृह पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 2:20 बजे रवाना होकर 2:30 बजे रामाडियन होटल पहुंचेंगे। होटल में उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। शाम 4:05 बजे लखनऊ लौटेंगे उप मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे होटल से रवाना होकर 3:25 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 3:30 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, शाम 4:05 बजे वह लामार्टिनियर ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचेंगे। सुरक्षा के लिए अधिकारियों को निर्देश उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए मंडलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, पुलिस महानिदेशक लखनऊ, नागरिक उड्डयन निदेशक और सीआरपीएफ की 224वीं वाहिनी के कमांडेंट समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम में आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखने की बात कही गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *