ट्रस्ट महाकाली मंदिर में करवाई भजन संध्या

ट्रस्ट महाकाली मंदिर में करवाई भजन संध्या

जालंधर| ट्रस्ट महाकाली मंदिर श्री देवी तालाब में भक्तों की ओर से भजन संध्या का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में राघव शर्मा एंड पार्टी ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले गणेश वंदना से की गई, जिसके बाद कलाकारों ने मां भगवती के भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुत किए गए भजन तेरे मंदिरा च रवां झाड़ू मारदा… व अन्य भजन का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया गया। मंदिर प्रबंधन की ओर से पार्टी के सदस्यों को योगेश्वर शर्मा, अशोक सोबती, प्रधान अश्विनी मिंटा, प्रिंसिपल सुधीर शर्मा और दिनेश सागर ने माँ की चुनरी भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर चन्द्र मोहन ढींगरा, सोहन लाल साथी, किरण कुमार, बृज प्रभाकर, राज कुमार सहगल, संजीव साहनी, राजेन्द्र कपूर, अशोक सिहाग, रविन्द्र शर्मा, पुरुषोत्तम सेठी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *