नैला के दुर्गा पंडाल में सप्तमी की रात विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

नैला के दुर्गा पंडाल में सप्तमी की रात विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भास्कर न्यूज | जांजगीर शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए पंडालों में भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच शनिवार रात नैला में दुर्गा उत्सव सेवा समिति के पंडाल में अप्रिय घटना हुई। सप्तमी की रात दर्शन के दौरान पंडाल के भीतर अचानक विवाद शुरू हुआ। विवाद कुछ ही देर में उग्र हो गया। पंडाल में जमकर हंगामा हुआ। मारपीट भी हुई। उस वक्त पंडाल में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पंडाल के भीतर हुए पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ के बीच हंगामा दिख रहा है। धक्का-मुक्की भी नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई। श्रद्धालुओं के बीच भी तरह-तरह की बातें हो रही हैं। विवाद किस वजह से शुरू हुई। इसमें कौन-कौन शामिल था। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। नवरात्रि में पंडालों में बच्चों और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ संभालना जरूरी होता है। सुरक्षा व्यवस्था भी जरूरी होती है। सप्तमी जैसी मुख्य तिथि पर बड़े पंडाल में मारपीट और हंगामे की घटना से सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *