यूपी दर्शन पार्क में गरबा फेस्टिवल में दिखी धूम:लखनऊ में रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे लोग, चोगाड़ा तारा से नगाड़ा गाने पर झूमे

यूपी दर्शन पार्क में गरबा फेस्टिवल में दिखी धूम:लखनऊ में रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे लोग, चोगाड़ा तारा से नगाड़ा गाने पर झूमे

नवरात्रि के साथ शहर में गरबा और डांडिया का रंग गहरा गया है। यूपी दर्शन पार्क में चल रहे द ग्रेट गरबा फेस्टिवल में रविवार शाम उत्सव का माहौल नजर आया। शाम होते ही पार्क में परिवारों और युवाओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाएं रंग-बिरंगे लहंगे और गुजराती परिधानों में पहुंचीं। युवा कुर्ते और पारंपरिक ड्रेस में नजर आए। संगीत शुरू होते ही डांडिया फ्लोर पर कदम थिरकने लगे। डांडिया की खनक, गरबा की धुन और रंगीन रोशनी ने पूरे परिसर को उत्सव में बदल दिया। युवाओं के साथ परिवारों ने भी ग्रुप बनाकर गरबा और डांडिया किया। युवाओं में खासा उत्साह नजर आया डीजे पर गरबा के पारंपरिक गीतों के साथ लोकप्रिय गाने भी बजाए गए। चोगाड़ा तारा, कमरिया, ढोलिडा, नगाड़ा संग ढोल, गोलियों की रासलीला और उड़ी उड़ी जाए जैसे गानों पर लोगों ने जमकर डांस किया। संगीत की रफ्तार बढ़ने के साथ डांडिया फ्लोर पर भी भीड़ बढ़ती गई। युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। 19 अक्टूबर तक चलेगा फेस्टिवल Gig Guy Productions और Buzztown की ओर से आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव 19 अक्टूबर तक चलेगा। रोजाना शाम 5 से रात 10 बजे तक कार्यक्रम होंगे। गरबा-डांडिया के साथ मनोरंजक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र हैं। कलाकार HRX की प्रस्तुति भी दर्शकों को पसंद आ रही है। कार्यक्रम पावर्ड बाय पंजाब नेशनल बैंक है, जबकि दैनिक भास्कर एप मीडिया पार्टनर है। परिवार के साथ उत्सव का आनंद परिवार के साथ पहुंचीं सुधा ने कहा कि नवरात्रि में गरबा और डांडिया का उत्सव पूरे परिवार को एक साथ समय बिताने का मौका देता है। यहां का माहौल और संगीत काफी अच्छा है। वहीं शुभम ने कहा कि दोस्तों के साथ डांडिया खेलने का अलग ही उत्साह है। पारंपरिक गानों के साथ नए गानों पर डांस करने का भी खूब मजा आ रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *